यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीआरडी में 24 घंटे में 25 बच्चों की मौत
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस सहित दूसरी बीमारियों से क

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस सहित दूसरी बीमारियों से कुल 25 बच्चों की मौत हो गई। इस दौरान कुल 66 मरीज भर्ती किए गए। भर्ती मरीजों में इंसेफ्लाइटिस के 19 मरीज हैं। मृतकों में इंसेफ्लाइटिस के चार, नवजात आइसीयू में भर्ती 10 नवजात तथा पीडियाट्रिक आइसीयू में अन्य रोगों से पीड़ित 11 बच्चे शामिल हैं।
इंसेफ्लाइटिस से जिन चार बच्चों की मौत हुई है उनमें संतकबीरनगर की 12 साल की ममता, बलिया की छह साल की श्वेता, कुशीनगर के चार साल के प्रवीन तथा महराजगंज के डेढ़ साल के रितेश शामिल हैं। जनवरी से लेकर अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 743 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 179 की मौत हुई है। इस समय 106 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक बाल रोग के वार्डो में जुलाई से लेकर सितंबर महीने में इंसेफ्लाइटिस व अन्य गंभीर बीमारियों से सामान्यतया इतनी मौतें होती हैं। जहां तक नवजातों की बात है तो बड़ी तादाद में बच्चे अविकसित व गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं। संक्रमण भी इनकी मौत की बड़ी वजह है। भर्ती नवजातों के साथ दो से तीन तीमारदार रहते हैं जिससे संक्रमण का खतरा रहता है।
