विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 01:29 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों

बीआरडी में 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 15 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में नवजात आइसीयू में भर्ती छह नवजात तथा पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती नौ बच्चे शामिल हैं। इन्हीं नौ में से दो इंसेफ्लाइटिस पीड़ित थे।

इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों में खजनी के ढाई साल के फैयाज, संतकबीरनगर के पांच साल के हासिब तथा मेडिसिन वार्ड में भर्ती 65 साल के कसुद्दर शामिल हैं। इस दौरान 21 नए मरीज भर्ती किए गए जिनमें गोरखपुर व कुशीनगर के सात-सात, महराजगंज के तीन तथा देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 129 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1065 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 226 की मौत हुई है।