यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस वार्ड में बढ़ाई गई नर्से
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के कई वार्डो से नर्सो की तैनाती इंसेफ्ला

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के कई वार्डो से नर्सो की तैनाती इंसेफ्लाइटिस के वार्ड संख्या सौ में कर दी गई।
मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी इमरजेंसी स्थित सर्जरी वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड के साथ एआरबी क्लीनिक व कई अन्य विभागों से नर्सो को इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भेज दिया गया है। पिछले दिनों अपर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां मरीजों की संख्या के साथ ही वार्ड में डाक्टर व अन्य स्टाफ की संख्या की जानकारी ली थी। उनके दौरे के बाद से ही इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए नर्सो की तादाद बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
