यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीआरडी में 24 घंटे में 17 मासूमों की मौत
गोरखपुर बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 17 मासूमों की मौत हो गई। इसमें

गोरखपुर
बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 17 मासूमों की मौत हो गई। इसमें नवजात आइसीयू में भर्ती 11 तथा पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती 6 मासूम शामिल हैं। इन छह में दो बच्चों की मौत इंसेफ्लाइटिस से हुई है।
इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों में देवरिया के छह साल के अमन तथा बिहार के चार साल के विकास शामिल हैं। इस दौरान 25 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के नौ, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया के चार-चार, संतकबीरनगर के दो तथा सिद्धार्थनगर व गोंडा के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 144 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 1416 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 298 की मौत हुई है।
