विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 02:19 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत हो गई। इसमें सात

बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत हो गई। इसमें सात मौतें नवजात आइसीयू जबकि नौ बच्चों की मौत पीडियाट्रिक आइसीयू में हुई। पीआइसीयू में मरने वालों में चार बच्चे इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित थे।

इनमें कुशीनगर के सात साल के रामपति, गोरखपुर के 16 साल के शिवकुमार, सिद्धार्थनगर की सात साल की कुमकुम तथा महराजगंज के आठ साल के राज शामिल हैं। इस दौरान 27 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के चार, सिद्धार्थनगर के पांच, देवरिया के चार, महराजगंज के दो, कुशीनगर के सात, बिहार के तीन तथा बलरामपुर व गोंडा के एक-एक मरीज शामिल हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 142 मरीजों का इलाज रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1295 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 274 की मौत हुई है।