विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 48 घंटे में 24 बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 12:57 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 48 घंटे में 24 बच्चों की मौत हो गई। इनमें नवजात

बीआरडी में 48 घंटे में 24 बच्चों की मौत
बीआरडी में 48 घंटे में 24 बच्चों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 48 घंटे में 24 बच्चों की मौत हो गई। इनमें नवजात आइसीयू में भर्ती 11 तथा पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती 13 बच्चे शामिल हैं। इन्हीं 13 में से सात इंसेफ्लाइटिस के मरीज थे।

इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों में गोरखपुर की दो साल की रागिनी, दो साल के अमन, साढ़े पांच साल के अंश, डेढ़ साल के अर्जुन, 55 वर्षीय कमलावती, कुशीनगर के एक साल के फैजान, दस साल की अमरावती, सिद्धार्थनगर के दो साल के कमल व बिहार की 30 वर्ष की गायत्री शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दस, कुशीनगर के छह, देवरिया के 11, बस्ती, बिहार व संतकबीरनगर के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1103 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 235 की मौत हुई है। नेहरू अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों का इलाज चल रहा है।