विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हो ग

बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हो गई। इसमें नवजात आइसीयू की नौ और पीडियाट्रिक आइसीयू में पांच मरीजों मौत शामिल है।

उधर, मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 48 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में देवरिया के धीरज, बस्ती की अमिका, महराजगंज के जैनभ व निजा, कुशीनगर के लकी, गुंजा व अंगद और बिहार के रोहित कुमार शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में इस साल अब तक इंसेफ्लाइटिस से 318 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 104 मरीजों का इलाज चल रहा है।