विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में इंसेफ्लाइटिस से पांच की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 01:58 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से पांच की मौत हो गई। इ

बीआरडी में इंसेफ्लाइटिस से पांच की मौत
बीआरडी में इंसेफ्लाइटिस से पांच की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से पांच की मौत हो गई। इस दौरान 20 मरीजों को भर्ती किया गया।

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार मृतकों में बिहार की फूलमती (65 वर्ष), बिहार पतालेश्वर (सात वर्ष), कुशीनगर का गोलू (चार वर्ष), गोरखपुर के कैम्पियरगंज की खुशी (एक वर्ष), सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया की सिगरा (छह वर्ष) शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर से चार, सिद्धार्थनगर से दो, देवरिया से पाच, बस्ती से दो, महराजगंज से दो, कुशीनगर से पाच मरीज शामिल हैं।

मेडिकल कालेज में जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 253 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इस साल अब तक 1180 मरीज इलाज के लिए भर्ती कराए जा चुके हैं। वर्तमान में इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 140 मरीजों का इलाज चल रहा है।