विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 22 Sep 2017 01:54 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 18 ने दम तोड़ दिय

बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 18 ने दम तोड़ दिया। इनमें पांच की मौत इंसेफ्लाइटिस से हुई है। इस दौरान 20 मरीजों को भर्ती कराया गया।

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों में देवरिया की दिव्याशी (नौ), सूरज (पाच), कुशीनगर के दीपराज (12), अंश (एक) व संतकबीरनगर के अंश (तीन) शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर से नौ, कुशीनगर से दो, देवरिया व महराजगंज से तीन-तीन, बिहार, सिद्धार्थनगर व बस्ती से एक-एक मरीज शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 1160 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें 248 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में नेहरू चिकित्सालय के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 138 का इलाज चल रहा है।