विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 18 ने दम तोड़ दिया।

बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 18 की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 18 ने दम तोड़ दिया। इसमें चार इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित थे। इस दौरान 25 नए मरीजों को भर्ती कराया गया।

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार मृतकों में गोरखपुर के बेलीपार का भोलू (छह), सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ की मोहिनी (चार), महराजगंज का आफताब (तीन) और देवरिया के तिवारी सरऔर की आशा (35) शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, सिद्धार्थनगर के दो, देवरिया के पाच, बिहार के तीन, संतकबीर नगर के तीन, महराजगंज के दो, बाराबंकी का एक, कुशीनगर के तीन मरीज शामिल हैं।

बता दें कि मेडिकल कालेज में जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 243मरीज दम तोड़ चुके हैं। यहां इस साल अब तक 1140 मरीज भर्ती हुए हैं। वर्तमान में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित 133 मरीजों का इलाज चल रहा है।