विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 15 ने तोड़ा दम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 01:05 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 15 मासूमों की मौत हो गई। इनमें आठ

बीआरडी में 24 घंटे में 15 ने तोड़ा दम
बीआरडी में 24 घंटे में 15 ने तोड़ा दम

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 15 मासूमों की मौत हो गई। इनमें आठ नवजात आइसीयू और सात पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती थे। पीआइसीयू में भर्ती सात मृतकों में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित पांच मासूम हैं।

सिर्फ इंसेफ्लाइटिस की बात करें तो बीते दो दिन में 36 मरीज भर्ती किए गए जिनमें से नौ की मौत हो गई। मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, देवरिया के पाच, कुशीनगर के आठ, बिहार, अंबेडकरनगर व सिद्धार्थनगर से एक-एक, बस्ती से तीन, महराजगंज से छह, संत कबीरनगर से चार मरीज शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज में जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 979 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 211 की मौत हो चुकी है।