विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जान

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 01:12 AM (IST)

गोरखपुर : ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है लेकिन बरसात की बीमारी कही जाने वाली इंसेफ्लाइटि

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जान
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जान

गोरखपुर :

ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है लेकिन बरसात की बीमारी कही जाने वाली इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज के दौरान चार और इंसेफ्लाइटिस मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर इस वर्ष अब तक इस बीमारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 400 के पार चली गई है।

जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 404 इंसेफ्लाइटिस मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। मरने वालों में चिलुआताल गोरखपुर के वरुण (20 माह) , झगहा गोरखपुर के गोलू (6वर्ष), बखिरा संत कबीरनगर के की सूफिया (5 वर्ष) और पिपरा कुशीनगर की सकौनी (2.5वर्ष) शामिल हैं। उधर बीते 24 घंटे दौरान मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इस बीमारी के आठ नए मरीज भर्ती किए गए। भर्ती होने वालें में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर व देवरिया के दो-दो और बिहार का एक मरीज शामिल है। इसे लेकर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए इस वर्ष अब तक 1877 इंसेफ्लाइटिस मरीज आ चुके हैं। 97 का इलाज अभी भी चल रहा है।