विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 01:23 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर: वाराणसी के बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर

बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बीएचयू की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

गोरखपुर: वाराणसी के बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डा. सैयद जमाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके ऊपर लाठीचार्ज करना शर्मनाक है। अफसोस की बात है कि जिस दिन वाराणसी में छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा था उस दिन प्रधानमंत्री भी शहर में मौजूद थे।

प्रदेश संगठन सचिव डा. प्रदीप कुमार पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षकों, अधिवक्ताओं और छात्रों की घोर विरोधी है। आवाज उठाने वालों का मुंह बंद कराने की कोशिश की जाती है। मीडिया सेल के चेयरमैन गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि वाराणसी में पत्रकारों और छायाकारों को भी पीटा गया। हम सभी इस घटना की निंदा करते हैं।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि, मदन कुमार त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद चौधरी, दिनेश चंद्र चौधरी, दिलीप कुमार निषाद, जितेंद्र कुमार पांडेय, विकास द्विवेदी, अजय कन्नौजिया, हाफिज फैयाज, अल्ताफ हुसैन, त्रिवेणी गांधी, जयंत पाठक, मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद रहे।