विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 16 Sep 2017 01:24 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 14 की मौत हो गई।

बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 14 की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 14 की मौत हो गई। इसमें तीन इंसेफ्लाइटिस पीड़ित हैं। इस दौरान 18 नए मरीजों को भर्ती किया गया।

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार जिनकी इंसेफ्लाइटिस से मौत हुई उनमें गोरखनाथ के अमरजीत (27 वर्ष), देवरिया के मइल की अंजली (10 वर्ष) और अंबेडकर नगर का आयुष (चार वर्ष) शामिल हैं। भर्ती मरीजों में गोरखपुर के चार, कुशीनगर के छह, संतकबीरनगर का एक, बस्ती का एक, देवरिया के तीन, बिहार का एक, अंबेडकर नगर का एक और महराजगंज का एक मरीज शामिल है। इस साल बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से अब तक 223 की मौत हुई है। 1047 मरीज भर्ती कराए गए। वर्तमान में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित 121 मरीजों का इलाज चल रहा है।