यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीआरडी में 24 घंटे में 12 ने तोड़ा दम, 27 भर्ती
गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 12 की मौत हो गई,

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे में 12 की मौत हो गई, इनमें दो की मौत इंसेफ्लाइटिस से हुई है। इस दौरान 27 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कालेज प्रतिनिधि के अनुसार इंसेफ्लाइटिस से मृतकों में बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी उर्मिला (25 वर्ष) और देवरिया के खुखुंदू की चंदा (छह वर्ष) शामिल है। भर्ती मरीजों में गोरखपुर के छह, देवरिया के आठ, कुशीनगर के पाच, बिहार के दो, सिद्धार्थनगर के दो, बस्ती का एक और महराजगंज के तीन मरीज शामिल हैं।
मेडिकल कालेज में जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से 198 की मौत हो चुकी है। वहीं 925 मरीज भर्ती कराए गए हैं।, वर्तमान में 127 इंसेफ्लाइटिस मरीजों का इलाज चल रहा है।
