यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस के तीन और मरीजों ने दम तोड़ा
गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बीआरडी मे

गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इस बीमारी ने एक महिला समेत दो मासूमों की जान ले ली। इसे लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 111 हो गई है। इनमें से 106 मरीजों की मौत इंसेफ्लाइटिस वार्ड में इलाज के दौरान हुई, जबकि पांच ने मेडिसिन वार्ड में दम तोड़ा।
पिछले 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें नेपाल के रूपनदेही जिले के मधुवलिया निवासी घनश्याम की 33 वर्षीय पत्नी किस्मती देवी , गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खखाइचखोर निवासी गुड्डू शर्मा का आठ माह का पुत्र प्रिन्स, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रिंकू चौधरी का तीन वर्षीय पुत्र विक्रम चौधरी शामिल हैं।
उधर पिछले 24 घटे के दौरान मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के छह नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के चार और महराजगंज व कुशीनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 416 हो गई है। 75 मरीजों का इलाज अभी भी कालेज के अस्पताल में चल रहा है।
