यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक और मौत
गोरखपुर:पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में बी

गोरखपुर:पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि सिद्धार्थनगर के साढ़े तीन साल के अबू बकर की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 76 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 385 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 103 की मौत हो चुकी है।
