यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आक्सीजन सप्लाई ठप करने की चेतावनी
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज को लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई करने वाली फर्म ने आपूर्ति ठप करने की चेत

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज को लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई करने वाली फर्म ने आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। कालेज पर फर्म का 57 लाख रुपये बकाया हो गया है। यही फर्म की नाराजगी की वजह है।
मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल के कई वार्डो में लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई की जाती है। करीब 300 बेड पर पाइप के जरिए इस तरह की आक्सीजन दी जाती है। इसकी सप्लाई पुष्पा सेल्स करती है। कंपनी के अधिकारी ने प्राचार्य को भेजे पत्र में कहा है कि कालेज प्रशासन लगातार अनुबंध का उल्लंधन कर रहा है। शर्तो के मुताबिक कालेज को अधिकतम 10 लाख रुपये की गैस ही उधार मिल सकती है। बिल प्रस्तुत करने के 15 दिन के अंदर रकम का भुगतान करना होगा, लेकिन अब उधार बढ़कर 57 लाख 44 हजार 336 रुपये हो चुका है। पत्र की प्रतिलिपि कालेज के प्राचार्य के साथ ही महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा व डीएम को भी भेजी गई है।
------------
