यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइसीयू में अब भी संक्रमण का खतरा
गोरखपुर:बीआरडी मेडिकल कालेज के जिस नवजात शिशु अति गहन चिकित्सा कक्ष में पिछले दिनों खतरनाक जीवाणु प

गोरखपुर:बीआरडी मेडिकल कालेज के जिस नवजात शिशु अति गहन चिकित्सा कक्ष में पिछले दिनों खतरनाक जीवाणु पाए गए थे, वहां अब भी गंभीर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उम्मीद थी कि विसंक्रमित किए जाने के बाद मुसीबत टल जाएगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। उधर सौ बेड के आइसीयू में भी जगह-जगह खतरनाक जीवाणुओं की मौजूदगी की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि विसंक्रमित किए जाने के बाद भी नवजात शिशु अति गहन चिकित्सा कक्ष में मौतों में कमी नहीं आई। बीते पांच जुलाई से अब तक यहां 85 बच्चों की मौत हो चुकी है। मौतों की तादाद में कमी नहीं आने पर एक फिर नवजात आइसीयू से सेम्पुल लेकर माइक्रोबायलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि जांच में यहां खतरनाक जीवाणुओं की मौजूदगी बताई गई है। जांच से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि विसंक्रमित होने के बाद जीवाणुओं की तादाद में कमी तो आई पर यह पूरी तरह खत्म नहीं हुए है, जिससे खतरा बना हुआ है।
इसी तरह सौ बेड के आइसीयू के अन्य कई स्थानों पर से लिए गए सेम्पुल भी पाजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में पूछे जाने पर प्राचार्य डा. राजीव मिश्र ने कहा कि जांच के लिए सेम्पुल भेजे गए थे। अभी वह लखनऊ में हैं, लौट कर ही कुछ बता पाएंगे।
