विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस आशंका वाले हर मरीज में जांचेंगे स्क्रब टाइफस

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 01:37 AM (IST)

गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस को लेकर सतर्कता के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है।

एईएस आशंका वाले हर मरीज में जांचेंगे स्क्रब टाइफस
एईएस आशंका वाले हर मरीज में जांचेंगे स्क्रब टाइफस

गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस को लेकर सतर्कता के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है। अब जिले के सभी एईएस आशंका वाले मरीजों की स्क्रब टाइफस जांच कराई जाएगी। सभी जांचें बीआरडी मेडिकल कालेज में होंगी। इस बाबत निदेशक संचारी रोग का निर्देश जिले के स्वास्थ्य प्रशासन को मिल गया है।

निदेशक डा. बद्री विशाल की ओर से भेजे गए पत्र में सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि एईएस के सभी संदिग्ध मरीजों की स्क्रब टाइफस की जांच जरूर कराई जाए। इसके लिए इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर और जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज यथाशीघ्र भेज दिए जाएं। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि समय रहते ही स्क्रब टाइफस के जीवाणु की जानकारी मिल जाए, जिससे जल्द से जल्द सटीक इलाज शुरू किया जा सके। बता दें कि वैज्ञानिकों के शोध के मुताबिक पिछले वर्ष 60 फीसद एईएस मरीजों में जांच के दौरान स्क्रब टाइफस जीवाणु पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की इस सतर्कता को इसी शोध परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।