यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गैरजनपद भेजे गए तीन बाल रोग विशेषज्ञ
गोरखपुर : स्वास्थ्य विभाग ने जिले के तीन बाल रोग विशेषज्ञों का तबादला गैर जनपद कर दिया है। इंसेफ्ला

गोरखपुर : स्वास्थ्य विभाग ने जिले के तीन बाल रोग विशेषज्ञों का तबादला गैर जनपद कर दिया है। इंसेफ्लाइटिस से जूझ रहे गोरखपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग का यह निर्णय इसलिए भी आश्चर्यचकित कर देने वाला है क्योंकि पिछले दिनों दौरे पर आए प्रमुख सचिव ने जिले में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी को लेकर चिंता जताते हुए दो और विशेषज्ञों को भेजने का आश्वासन दिया था। नए विशेषज्ञ मिलने तो दूर जिले के तीन डाक्टरों को गैर जनपद भेजने का निर्णय ले लिया गया। शासन की ओर से जारी आदेश में पीएचसी कौड़ीराम पर तैनात डा. अमित कुमार सिंह व सीएचसी बासुडिहा पर तैनात डा. क्षेत्रपाल यादव का तबादला जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी किया गया है। बासगाव सीएचसी पर तैनात डा. समरेन्द्र कुमार राय बहराइच स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
