विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज, चार और मौतें

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM (IST)

गोरखपुर:बारिश के साथ इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज म

इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज, चार और मौतें
इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज, चार और मौतें

गोरखपुर:बारिश के साथ इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 30 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार मरीजों की मौत हुई है उनमें पिपराइच गोरखपुर की पांच वर्षीय मोहिनी, खजनी गोरखपुर की साल की प्रीति, देवरिया के 14 महीने के आयुष तथा गोपालगंज बिहार की तीन साल की रजनी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर के दो-दो तथा संतकबीरनगर के तीन मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 298 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 95 की मौत हुई है।