यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल क

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चार नए मरीज भर्ती किए गए जबकि गोपालगंज, बिहार की तीन वर्षीय लक्ष्मी की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 287 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 87 की मौत हुई है।
