यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से तीन और मासूमों ने तोड़ा दम
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से तीन और मासू

गोरखपुर :
बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से तीन और मासूमों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो बच्चे गोरखपुर और एक बच्ची देवरिया जिले की है। इसे लेकर मेडिकल कालेज में इस वर्ष अब तक इलाज के दौरान 83 इंसेफ्लाइटिस मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिन मासूमों की मौत हुई है, उनमें नवइयापुर बड़हलगंज का निखिल (1 वर्ष), गोला गोरखपुर का रंजीत मौर्य (4 वर्ष) और भटनी देवरिया की रिया कुमारी (7 वर्ष) शामिल हैं। उधर 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस वार्ड में गोरखपुर का एक मरीज और भर्ती कराया गया। इसे लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 261 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। वार्ड में 13 इंसेफ्लाइटिस मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है।
