यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से दो और मौतें
गोरखपुर: बरसात के साथ पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर भी तेज होने लगा है। बीते चौबीस घंटे में बीआर

गोरखपुर: बरसात के साथ पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर भी तेज होने लगा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के पांच साल के आशीष तथा सीवान की दो साल की ईशु कुमारी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, देवरिया व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 260 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमे से 79 की मौत हुई है।
