यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते दो

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि संतकबीरनगर की 12 वर्षीय सुधा की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 13 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर, कुशीनगर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 233 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 70 की मौत हुई है।
