विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से तीन की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 01:40 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल काल

इंसेफ्लाइटिस से तीन की मौत
इंसेफ्लाइटिस से तीन की मौत

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 18 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें बस्ती की 17 साल की ज्योति, गोरखपुर की चार वर्ष की पलक और संतकबीरनगर के चार साल के अनूप शामिल हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 222 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 69 की मौत हुई है।