यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से तीन की मौत
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में एक मरीज भर्ती किया गया, जबकि तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन मासूमों की मौत हुई है उनमें गोपालगंज के 16 साल के मंजीत, गोरखपुर के ढाई साल के इमशाद तथा बलरामपुर के छह साल के सिकंदर शामिल हैं।
इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 215 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 66 की मौत हुई है।
