विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 02:31 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बीते च

इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि देवरिया के आदित्य की मौत हो गई।

भर्ती होने वालों में कुशीनगर के दो तथा बस्ती, महराजगंज, गोरखपुर व मऊ के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 202 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 63 की मौत हो चुकी है।