यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर
बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते चौबीस घंटे में एक मरीज भर्ती किया गया जबकि कुशीनगर की चार साल की बच्ची की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 192 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 62 की मौत हुई है।
