यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 64 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें बस्ती के छह साल के मौसम तथा कुशीनगर के दो साल के राज व दो साल के साजन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर के दो-दो तथा बस्ती व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 1849 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 474 की मौत हो चुकी है।
