यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से दो और मासूमों की मौत
गोरखपुर : चौबीस घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से दो और मासूमों की मौत हो गई। मृतकों

गोरखपुर :
चौबीस घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से दो और मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में महराजगंज पनियरा का इरफान और कुशीनगर पडरौना की अर्पिता हैं। दोनों की उम्र 18 माह थी।
इसी दौरान कालेज के संबंधित वार्ड में 12 नए मरीज भी भर्ती किए गए। इनको लेकर 74 मरीजों का अब भी यहां इलाज चल रहा है। इनमें गोरखपुर के 5, कुशीनगर के 3, संतकबीर नगर के 2, महराजगंज और देवरिया के 1-1 मरीज हैं। इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में भर्ती 1812 मरीजों में से 463 की मौत हो चुकी है।
