यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे

गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सोलह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 94 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर के छह साल के बिरजू, सिद्धार्थनगर के नौ साल के शहबाज तथा गोपालगंज के तेरह साल के अवनीश शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के तीन-तीन, देवरिया के चार, महराजगंज व बस्ती के दो-दो तथा संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1776 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 453 की मौत हुई है।
