यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत छह भर्ती
गोरखपुर: चौबीस घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत हो गई। मृतका रवीना (15 वर

गोरखपुर:
चौबीस घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत हो गई। मृतका रवीना (15 वर्ष) महराजगंज घुघली की रहने वाली थी।
इसी समयावधि में 6 और मरीज संबंधित वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किए गए। इनमें से महराजगंज एवं गोरखपुर के दो-दो, और देवरिया एवं गोरखपुर के एक-एक मरीज हैं। जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आए 1737 मरीजों में से 444 की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अब भी इलाज के लिए 85 मरीज भर्ती हैं।
-----------
