विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 01:41 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस के पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए ज

News Article Hero Image

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस के पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 92 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दस साल की सुमन, देवरिया की चौदह साल की प्रियंका, कुशीनगर के छह साल के राजू तथा पांच साल के अनूप शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के पांच-पांच, महराजगंज के तीन तथा संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1717 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 439 की मौत हुई है।