विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 15 और मासूमों ने दम तोड़ा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 01:19 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग वार्ड में मासूमों के दम तोड़ने का सिलसिला जार

बीआरडी में 15 और मासूमों ने दम तोड़ा
बीआरडी में 15 और मासूमों ने दम तोड़ा

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग वार्ड में मासूमों के दम तोड़ने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान 15 और बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित चार मरीज भी शामिल हैं। हालांकि इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों का यह आंकड़ा बीते 48 घंटे का है।

प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एनआइसीयू में 22 और पीआइसीयू में 39 नए मरीज भर्ती किए गए। इन्हें लेकर एआइसीयू में इस समय 113 और पीआइसीयू में 235 बच्चों का इलाज चल रहा है। इन्हें मिलाकर बाल रोग वार्ड में इस समय 348 बच्चे इलाज के लिए भर्ती हैं। इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों में खुखुंदू देवरिया की बबली पाण्डेय, गोला गोरखपुर के सरवन, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर की रजनी और सेवरही कुशीनगर के सेवरही की करिश्मा शामिल हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में 189 इंसेफ्लाइटिस मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। बीते 48 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस के 27 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के नौ, कुशीनगर के पांच, संतकबीर नगर, देवरिया व बिहार के तीन-तीन, सिद्धार्थनगर व महराजगंज के दो-दो और बस्ती का एक मरीज है। इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में 847 इंसेफ्लाइटिस मरीज भर्ती किए गए। 119 इंसेफ्लाइटिस मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है।