यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेडिकल कालेज में 15 और बच्चों ने दम तोड़ा
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के वार्डो में बच्चों की मौत का सिलसि

गोरखपुर :
बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के वार्डो में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 24 घंटे के दौरान विभाग के विभिन्न वार्डो में इलाज के दौरान 15 बच्चों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में इंसेफ्लाइटिस पीड़ित एक बच्चा भी शामिल है।
कालेज प्राचार्य डा. पीके सिंह के मुताबिक 24 घंटे में एनआइसीयू में 10, पीडियाट्रिक आइसीयू में पांच बच्चों की मौत हुई। इस दौरान इन वार्डो में 61 नए मरीज भर्ती किए गए। भर्ती होने वालों में पीडियाट्रिक आइसीयू के 48 और एनआइसीयू के 13 मरीज शामिल हैं। इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित गुलरिहा के गुलाब के बेटे दीपक (13 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा 27 नए इंसेफ्लाइटिस के मरीज भर्ती किए गए हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के आठ, देवरिया व बिहार के पांच-पांच, कुशीनगर, महराजगंज व संतकबीर नगर के दो-दो और सिद्धार्थनगर, गोंडा और नेपाल के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसे लेकर इस वर्ष अब तक इंसेफ्लाइटिस के 625 मरीज मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें 158 की मौत हो चुकी है जबकि 89 का इलाज अभी भी चल रहा है।
