यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से 24 घंटे में तीन मासूम मौत
गोरखपुर: इंसेफ्लाइटिस से मासूमों के मरने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में तीन

गोरखपुर:
इंसेफ्लाइटिस से मासूमों के मरने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में तीन बच्चियों की मौत इसका सबूत है।
मरने वालों में कंचन (3 वर्ष 6 माह) पडरौना, आस्था (2 वर्ष 6 माह) कोल्हुई और सरिता (4) नेबुआ नौरंगिया की हैं। इसी दौरान कालेज के संबंधित वार्ड में 13 नये मरीज भर्ती हुए। इनमें गोरखपुर एवं देवरिया के 2-2, महराजगंज के 4, कुशीनगर के 3 और बस्ती एवं सिद्धार्थनगर के 1-1 मरीज हैं।
जनवरी से लेकर अब तक मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित होकर ईलाज के लिए पहुंचे 1655 मरीजों में 425 की मौत हो चुकी है। अब भी कालेज के संबंधित वार्ड में 84 मरीज भर्ती हैं।
-------------
