यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें
गोरखपुर बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि

गोरखपुर
बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 76 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की तीन साल की अंशिका तथा सिद्धार्थनगर चौदह साल की सीमा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व महराजगंज के दो-दो, देवरिया के तीन तथा कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज 1642 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 422 की मौत हुई हे।
------------
डेंगू के दो नए मरीज
इंसेफ्लाइटिस के साथ डेंगू का कहर भी जारी है। दो नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि की गई है।
