विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 01:19 AM (IST)

गोरखपुर इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते

News Article Hero Image

गोरखपुर

इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में सोलह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की आठ साल की रोशनी, कुशीनगर की चार साल की काजल, महराजगंज के आठ साल के प्रियांशु, देवरिया की साढ़े तीन साल की श्रेया व गोपालगंज बिहार के छह साल के सोनू शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर के चार, देवरिया के तीन तथा महराजगंज, बिहार व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1632 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 420 की मौत हुई है।

----------

दो और मरीजों में मिला डेंगू

इंसेफ्लाइटिस के साथ डेंगू का कहर भी जारी है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच के दौरान दो नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि की गई। इन को लेकर अबतक 225 मरीजों में बीमारी सामने आ चुकी है।

--------