यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच और जानें
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 84 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की चौदह साल की खुशी, कुशीनगर की आठ वर्षीय सकीना, सात साल के कन्हैया, सिद्धार्थनगर के पंद्रह साल के आबिद अली तथा महराजगंज की ढाई साल की अनुष्का शामिल हैं।भर्ती होने वालों में गोरखपुर व महराजगंज के दो-दो, कुशीनगर के पांच तथा सिद्धार्थनगर के एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1581 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 405 की मौत हुई है।
