यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से एक और मौत, पांच नए मरीज
गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के साथ ही डेंगू का कहर भी जारी है। बुधवार को मेडिकल कालेज में डे

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के साथ ही डेंगू का कहर भी जारी है। बुधवार को मेडिकल कालेज में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल की पैथालॉजी में पांच नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई।
कुशीनगर में तैनात सिपाही व मूल रूप से आजमगढ़ निवासी 28 साल के संतोष उपाध्याय को मंगलवार को बुखार के साथ शरीर व पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने बुधवार को भोर में दम तोड़ दिया। बीआरडी मेडिकल कालेज में इसके पहले चार मासूमों की मौत डेंगू से हो चुकी है। बुधवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच के दौरान पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। यहां सात भर्ती सात लोगों का इलाज चल रहा है।
------------
इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें
इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 81 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के ढाई साल के आदित्य, तथा बिहार के एक वर्षीय संजीत कुमार शामिल हैं। इस साल अबतक मेडिकल कालेज में 1535 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 392 की मौत हुई है।
