यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस: 24 घंटे में चार मौतें, 15 मरीज भर्ती
गोरखपुर : चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से चार बच्चों की मौत हो गई। इनको मिलाकर जनवरी

गोरखपुर : चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से चार बच्चों की मौत हो गई। इनको मिलाकर जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या 390 हो गई। इसी दौरान 15 और मरीज भर्ती किए गए। इनको लेकर कालेज के संबंधित वार्ड में 82 मरीज भर्ती हैं।
मृतकों के नाम कैम्पियरगंज की बबिता (15) देवरिया के अभिषेक (12) संतकबीर नगर के जाकिर अली (3 माह) और बिहार के शालू (5) हैं। भर्ती होने वाले मरीजों में गोरखपुर, कुशीनगर एवं संतकबीरनगर के 4-4, देवरिया, सिद्धार्थनगर एवं बिहार के 1-1 मरीज हैं।
