विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 02:31 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेरह नये मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 83 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें गोरखपुर के सत्रह महीने के नमन तथा देवरिया के ग्यारह साल के भूपेंद्र शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के चार, देवरिया व बस्ती के दो तथा गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1490 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से 380 की मौत हुई है।