विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से एक और मौत, छह नए मरीज

By Edited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 02:31 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के साथ ही डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है। महानगर स्थित गुरु ग

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के साथ ही डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है। महानगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में डेंगू से एक और मरीज की मौत हो गई। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच में छह नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि की गई है।

बिहार के गोपालगंज के जलाल अंसारी को बीते सोलह अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई।

उधर नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि का सिलसिला जारी है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच में छह नए मरीज में बीमारी सामने आने के बाद कुल मरीजों की तादाद दो सौ के पार पहुंच गई है।