यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से एक की मौत, सोलह नए मरीज
गोरखपुर गोरखपुर व आसपास के जिलों में इंसेफ्लाइटिस व डेंगू के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। डेंगू

गोरखपुर
गोरखपुर व आसपास के जिलों में इंसेफ्लाइटिस व डेंगू के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। डेंगू ने मेडिकल कालेज में एक और मासूम की जान ले ली जबकि रविवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सोलह नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि की गई।
भीटी रावत संवाददाता के अनुसार सहजनवा के ग्राम जोगियाखोर निवासी राम आद्या की 12 वर्षीय पुत्री पल्लवी की शनिवार की रात गोरखपुर मेडिकल कालेज में डेंगू से मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि पल्लवी की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हुई थी। इसके बाद बुधवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वह कक्षा छह में पढ़ती थी। क्षेत्र में डेंगू बुखार से यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व बगल के गाव कुआवल तथा टड़वा में भी एक- एक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बुखार को लेकर क्षेत्र में लोगों के मन में खौफ है।
उधर नए मरीजों के डेंगू की पुष्टि होने का सिलसिला जारी है। रविवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच के दौरान डेंगू हुई। इसको मिलाकर अबतक 169 मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। यह तो सरकारी आंकड़े हैं, यदि निजी पैथालॉजी सेंटरों व अस्पतालों में मरीजों की संख्या को मिला दिया जाए तो यह तादाद काफी अधिक है।
