विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 02:17 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौदह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 90 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें झंगहा की जाफरीन 14, कुशीनगर की सायरा 8 व महराजगंज के डेढ़ साल के हैप्पी शामिल हैं। भर्ती होने वाले में गोरखपुर व कुशीनगर के पांच-पांच, सिद्धार्थनगर के तीन तथा देवरिया के एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1400 मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 361 की मौत हुई है।