यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें
गोरखपुर बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस सोलह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि

गोरखपुर
बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस सोलह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 106 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें महराजगंज की तीन साल की अंतिया, देवरिया की सोलह साल की वंदना तथा सीवान बिहार के तीन साल के मुन्ना शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, महराजगंज के चार, कुशीनगर के तीन तथा संतकबीरनगर, देवरिया व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक 1379 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 356 की मौत हुई है।
