विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली छह और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 11 Oct 2016 01:42 AM (IST)

गोरखपुर पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल

News Article Hero Image

गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में 118 मरीजों का इलाज चल रहा है।बावजूद इंसेफ्लाइटिस की दवाओं की कमी बनी हुई है। तीमारदारों को कई दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की आठ साल की खुशी, सात साल के मनीष, बारह साल की मंजू, तीन साल की प्रिया तथा कुशीनगर के डेढ़ साल के अनूप व चार साल की अंजलि शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दस, कुशीनगर के पांच, देवरिया, संतकबीरनगर व महराजगंज के दो-दो तथा बिहार व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। इस साल बीते एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1340 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमे से 348 की मौत हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवाओं की कमी बनी हुई है। कई तरह की दवाएं, फ्लूइड, ड्रिप सेट, इंजेक्शन, नेबुलाइजर व मास्क तक खत्म हो गए हैं।