विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक और मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 01:50 AM (IST)

गोरखपुर : चौबीस घंटे के दौरान मेडिकल कालेज में एक और मासूम की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। मृतक बैट्र

News Article Hero Image

गोरखपुर : चौबीस घंटे के दौरान मेडिकल कालेज में एक और मासूम की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। मृतक बैट्री (6) पुत्र सरफराज अंसारी जटहा कुशीनगर का रहने वाला था।

इस दौरान 14 नए मरीज भी भर्ती हुए। भर्ती होने वालों में से 4 गोरखपुर के 2-2 महराजगंज और संतकबीर नगर, 3 कुशीनगर और 1-1 बस्ती, देवरिया और सिद्धार्थनगर के हैं। इनको लेकर कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 114 मरीजों का इलाज चल रहा है।